अस्मिता ज्ञान की • नारी की • भारत की - भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित पत्रिका
ASMITAA Magazine Cover

ASMITAA- The Voice of • Knowledge • Womanhood • Bharat

ASMITAA is not merely a magazine; it is a gentle reminder of our roots, values, inner strength, and cultural consciousness. ASMITAA is a reflection of the soul of Bharat. It carries the spirit of Bharatiya Gyan Parampara, Womanhood, and Social Responsibility with dignity and warmth, celebrating the awakened role of women// Vidushis in the Bharatiya Gyan Parampara, where tradition and modernity walk together.

ASMITAA is a Tri-Lingual, International, Bi-Monthly, Peer-Reviewed, Multidisciplinary, IKS-based Academic Magazine committed to presenting Indian Knowledge Systems with academic responsibility and contemporary relevance. It is a space where every voice is valued, and where every article becomes a small step toward awareness, pride, and positive change. The aim of ASMITAA is to bring Indian Knowledge Systems and Sanatan wisdom out of books and classrooms and make them a part of everyday life.

Through simple and meaningful articles in Hindi, Sanskrit, and English, ASMITAA shares knowledge on Sanatan wisdom, Vedic scriptures, Indian festivals, Ayurveda, Yoga, Spiritual sciences, life values and much more. Guided by Scholars, Gurus, Teachers, and Thought Leaders, it hopes to make ancient Indian wisdom easy to understand, trust, and follow in every home.

ASMITAA gives voice to woman’s self-awareness, knowledge, culture, and contribution to nation-building. It seeks to honour a woman/Vidushi who not only preserves tradition but also lives it, as a Seeker of Knowledge, Guardian of Values, And Guide for Society.

At the same time, ASMITAA is a shared platform for writers, thinkers, scholars, and contributors—both women and men— who wish to build a bridge between Indian knowledge, cultural values, and contemporary life.

Through every article, ASMITAA seeks to create a meaningful dialogue between the past and the present, knowledge and lived experience, personal strength and collective consciousness. It believes that true knowledge becomes meaningful when it

  • touches daily life,
  • inspires pride in heritage,
  • awakens awareness, and
  • guides families, young minds, society, and future generations.

अस्मिता केवल एक पत्रिका नहीं, बल्कि हमारी जड़ों, मूल्यों, आंतरिक शक्ति और सांस्कृतिक चेतना की एक सौम्य स्मृति है। अस्मिता भारत की आत्मा का प्रतिबिंब है। यह भारतीय ज्ञान परंपरा, नारीत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को गरिमा और आत्मीयता के साथ आगे बढ़ाती है। यह भारतीय ज्ञान परंपरा में नारी/विदुषी की जागृत भूमिका का उत्सव है, जहाँ परंपरा और आधुनिकता साथ-साथ चलती हैं।

अस्मिता एक त्रिभाषी, अंतरराष्ट्रीय, द्वैमासिक, समकक्ष-समीक्षित, बहुविषयी, भारतीय ज्ञान प्रणाली-आधारित अकादमिक पत्रिका है, जो भारतीय ज्ञान प्रणालियों को अकादमिक उत्तरदायित्व और समकालीन प्रासंगिकता के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक ऐसा मंच है जहाँ प्रत्येक स्वर का सम्मान है और जहाँ प्रत्येक लेख जागरूकता, गौरव और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सार्थक कदम बनता है।

अस्मिता का उद्देश्य भारतीय ज्ञान प्रणाली और सनातन ज्ञान को पुस्तकों और कक्षाओं की सीमाओं से बाहर लाकर दैनिक जीवन का अंग बनाना है।

हिंदी, संस्कृत और अंग्रेज़ी में सरल एवं सार्थक लेखों के माध्यम से अस्मिता सनातन ज्ञान, वैदिक शास्त्रों, भारतीय पर्वों, आयुर्वेद, योग, आध्यात्मिक विज्ञान, जीवन-मूल्यों और अन्य अनेक विषयों पर ज्ञान साझा करती है। विद्वानों, गुरुओं, शिक्षकों और विचारकों के मार्गदर्शन में अस्मिता प्राचीन भारतीय ज्ञान को प्रत्येक घर में समझने, उस पर विश्वास करने और उसे आचरण में उतारने योग्य बनाने का प्रयास करती है।

अस्मिता नारी के आत्मबोध, ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण में उसके योगदान को स्वर देती है। यह उस नारी/विदुषी का सम्मान करना चाहती है, जो परंपरा को केवल संरक्षित ही नहीं करती, बल्कि उसे जीवन में उतारती भी है —ज्ञान की साधिका, मूल्यों और संस्कृति की संरक्षिका और समाज की मार्गदर्शिका के रूप में।

साथ ही, अस्मिता लेखकों, विचारकों, विद्वानों और योगदानकर्ताओं —स्त्री और पुरुष दोनों—के लिए एक साझा मंच है, जो भारतीय ज्ञान, सांस्कृतिक मूल्यों और समकालीन जीवन के बीच सेतु स्थापित करना चाहते हैं।

प्रत्येक लेख के माध्यम से अस्मिता अतीत और वर्तमान, ज्ञान और जीवनानुभव, व्यक्तिगत शक्ति और सामूहिक चेतना के बीच एक सार्थक संवाद स्थापित करना चाहती है।

अस्मिता का विश्वास है कि सच्चा ज्ञान तभी सार्थक होता है, जब वह—

  • दैनिक जीवन को स्पर्श करे,
  • हमारी विरासत के प्रति गौरव जगाए,
  • जागरूकता को प्रबुद्ध करे, और
  • परिवारों, युवा मनों, समाज तथा आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करे।

अस्मिता आत्मबोध से राष्ट्रबोध तक की उस यात्रा का प्रतीक है, जो सामान्य जन के दैनिक जीवन से जुड़कर समाज और राष्ट्रचेतना को सशक्त बनाती है।

🌐 Global Sanskrit Forum

Official platform for global Sanskrit events, research & community

Visit Website →
0

Members Enrolled

0

Conferences Conducted

0

Resource Persons

0

Active Days

सा विद्या या विमुक्तये ॥
True knowledge is that which liberates.
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन ॥
Focus on action, not on the fruits of action.
विद्या ददाति विनयं विनयाद् याति पात्रताम् ॥
Knowledge gives humility, leading to worthiness.
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
May all beings be happy and free from illness.
शास्त्रीयभाषाणां संस्कृतस्य च तुलनात्मकाध्ययनम् ॥
Comparative Study of Classical Languages and Sanskrit.
पाण्डुलिपिविज्ञानं संस्कृतग्रन्थसंरक्षणं च
Manuscriptology and Preservation of Sanskrit Texts.
वैदिक साहित्य एवं व्याख्या
Vedic Literature and Interpretation.
🌅 Good Morning / शुभ प्रभात
॥ ॐ ॥